फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छलाल के जंगलों में रेव पार्टी पर पुलिस का धावा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के दुर्गम जंगलों में रेव पार्टियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामले में मणिकर्ण के रशोल और छलाल के बीच आने वाले जंगल में एक रेव पार्टी का आयोजन हुआ, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंद करवा दिया। पुलिस की छापामारी से पहले ही लोग फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार रात को डीजे की धुन पर करीब 70 से 80 पर्यटक जमकर झूम रहे थे। इसमें अधिक पर्यटक पंजाब के बताए जा रहे है। वहीं रेव पार्टी में विदेशियों की संख्या भी अच्छी खासी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मणिकर्ण पुलिस टीम को देखकर सभी पर्यटक फरार हो गए। पुलिस ने मौके से डीजे अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे मणिकर्ण पुलिस चौकी के प्रभारी दया राम ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रशोल व छलाल के बीच पड़ने वाले देवदार के घने जंगल में रेव पार्टी चल रही थी। इसमें डीजे की धुन पर खूब शोर शराबा चल रहा था। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले सभी देसी-विदेशी पर्यटक मौके से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि मौके के किसी तरह का नशा बरामद नहीं हुआ है। बीते एक माह के भीतर यहां तीसरी बार रेव पार्टी का आयोजन चल रहा था। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि रेव पार्टी का आयोजन चल रहा था, लेकिन पुलिस ने सूचना मिलते ही इससे नाकाम कर दिया है तथा आयोजक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें