बलराम बने स्काउट के नए मुख्य आयुक्त
रामपुर। खान सिंह जनता इंटर कालेज ढकिया के प्रधानाचार्य बलराम सिंह को स्काउट एवं गाइड्स का जिला मुख्यायुक्त बनाया गया है। उनका रेलवे स्टेशन पर चल रहे शिविर में पहुंचने पर स्काउट गाइड ने स्वागत किया। साथ ही बच्चों ने इस दौरान गर्मी में ठंडा पानी पिलाकर यात्रियों को राहत दिलाई। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स ने प्रधानाचार्य को यह कमान सौंप दी है। कमान मिलने के बाद वह रेलवे स्टेशन पर चल रहे स्काउट गाइड के शीतलजल सेवा शिविर में पहुंचे,जहां उन्होंने स्काउट्स गाइड की सराहना की। इस दौरान स्काउट्स गाइड ने यात्रियों को ठंडा पानी पिलाया। इस मौके पर जिला सचिव हरिनाथ सिंह यादव ने नवनियुक्त मुख्यायुक्त का स्वागत किया। इस मौके पर जिला संगठन आयुक्त पीयूष सिंह राठौर, जमाल फात्मा, ओमप्रकाश, चंद्रपाल सिंह, साधना विश्नोई, दयालु शरण शर्मा, आनंद कुमार, हरिनाथ सिंह, ओमप्रकाश सैनी, नरवंत कौर, निदा खान आदि मौजूद रहे।