फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर में बनेंगे 21 नए पेयजल टैंक नहीं रहेगी अब लो प्रेशर की टेंशन

सार

शिमला में 21 नए जल भंडारण टैंकों के निर्माण को वन विभाग से मंजूरी मिल गई है। अगले छह से आठ महीनों में ये टैंक तैयार होने की संभावना है। इससे शहरवासियों को पानी की कमी और कम प्रेशर की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खास खबर
विज्ञापन

वन विभाग ने दी टैंकों के निर्माण को मंजूरी, छह से आठ महीने के भीतर तैयार होंगे, लोगों को मिलेगी राहत
अभी टैंकों की कमी से बिगड़ रहा शेड्यूल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को अब पानी के कम प्रेशर की समस्या नहीं रहेगी। यही नहीं हर वार्ड के सभी रिहायशी इलाकों में भी अब एक साथ पानी की आपूर्ति दी जा सकेगी। इसके लिए राजधानी में 21 नए जल भंडारण टैंक बनाने को वन मंजूरी मिल गई है।

वन विभाग से मंजूरी मिलने के बाद पेयजल कंपनी ने सुएज इंडिया कंपनी को इनके निर्माण के निर्देश जारी कर दिए हैं। इनमें से कई टैंक अगले छह से आठ महीने के भीतर तैयार करने का लक्ष्य है। इसके लिए मौके पर मिट्टी की जांच शुरू हो गई है। अगले साल गर्मी के मौसम में शहर के लोगों को पानी की किल्लत नहीं सताएगी। यह टैंक वार्डाें के भीतर बनाए जाएंगे। अभी शहर के हर वार्ड में जल भंडारण टैंक नहीं हैं। चौड़ा मैदान, छोटा शिमला, जाखू समेत कई टैंकों से तीन से पांच वार्डाें में पानी की आपूर्ति दी जा रही है। इस कारण एक समय में एक ही वार्ड में पानी की आपूर्ति मिल पाती है। दूसरे वार्ड के लोगों को टैंक भरने का इंतजार करना पड़ता है। शहर के खलीनी, कच्चीघाटी समेत कई वार्ड ऐसे भी हैं जहां पूरे वार्ड में पानी की आपूर्ति देने में भी कई बार टैंक भरना पड़ता है। इससे न सिर्फ शेड्यूल बिगड़ रहा है बल्कि कई इलाकों में लोगों को कम प्रेशर की भी दिक्कत आ रही है। वार्डाें में नए टैंक बनने से जल भंडारण क्षमता बढ़ेगी और कंपनी एक समय में ही पूरे वार्ड में पानी दे सकेगी।
विज्ञापन




60 एमएलडी तक पहुंचेगी जल भंडारण क्षमता
शहर में बनने वाले ज्यादातर नए टैंक एक से दो एमएलडी की क्षमता वाले होंगे। इन टैंकों के बनने के बाद शहर में जल भंडारण टैंकों की क्षमता 35 एमएलडी से बढ़कर 60 एमएलडी तक पहुंच जाएगी। गाद या सूखे के दिनों में इन टैंकों में पानी स्टोर किया जा सकेगा। कंपनी के अनुसार ढींगूधार, नवबहार, नार्थ ओक, ताराहॉल, वसंत विहार, आईएएस कॉलोनी, कसुम्पटी, पंथाघाटी, खलीनी, मेन्सफील्ड, न्यू शिमला सेक्टर पांच, सेक्टर छह, सेक्टर चार, एसडीए परिसर, विकासनगर, फिंगास्क, कामनादेवी, फागली, बालूगंज हरिनगर, समरहिल बाजार और संजौली में इन टैंकों का निर्माण होना है।
विज्ञापन




निर्माण को मिल गई है मंजूरी
वन विभाग से 20 नए टैंकों के निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है। इनके निर्माण के लिए सुएज इंडिया कंपनी को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। जल्द इनका काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे शहर में जल भंडारण की क्षमता बढ़ेगी।
-विनोद नेगी, एजीएम पेयजल कंपनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें