फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और बच्चों से मिलने पहुंचा 15 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Apr 2019 10:57 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पुलिस को एक साल से गच्चा दे रहा पंद्रह लाख की लूट के मामले का आरोपी आखिरकार हत्थे चढ़ ही गया। पत्नी का प्रेम आरोपी को शिमला खींच लाया। लेकिन इसकी भनक शिमला पुलिस के पीओ सेल को लग गई और पीओ टीम ने रात को टुटू में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वर्ष 2015 में राजधानी के एक ज्वैलर्स कारोबारी के घर में लाखों रुपये की लूट हुई थी। इसी मामले में आरोपी गुरुनैक (36) को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन करीब एक साल पहले आरोपी जमानत मिलने के बाद कोर्ट में पेश नहीं हुआ।

इसके बाद अदालत ने आरोपी को 2018 में उद्घोषित अपराधी करार दिया तब से पीओ सेल इसकी तलाश में था। आरोपी को पकड़ने के लिए बाहरी राज्यों में पुलिस ने दबिश दी थी लेकिन हत्थे नहीं चढ़ा था। गुरुनैक की पत्नी बच्चों के साथ टुटू में रहती है।
विज्ञापन


आरोपी पुलिस से बचकर भागता रहा। लेकिन परिवार और पत्नी से ज्यादा दूरी आरोपी बर्दाश्त नहीं कर पाया और शुक्रवार रात को टुटू अपने परिजनों से मिलने पहुंच गया। इसी बीच पुलिस को इसकी भनक लग गई। पूछताछ में भी आरोपी ने कबूल किया है कि वह अपनी पत्नी से मिलने शिमला आया था। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया।

मच्छी वाली कोठी में की थी लूटपाट
वर्ष 2015 में मालरोड के कारोबारी सुनील मेहरा की मच्छी वाली कोठी स्थित घर पर लाखों की लूट हुई थी। वारदात के वक्त घर पर नौकर रामकुमार मौजूद था। कारोबारी और उनका परिवार डिनर पर गया था। आरोपियों ने नौकर को बंधक बनाकर अलमारी का लॉकर तोड़ा और करीब पांच लाख नकद तथा दस लाख के जेवरात उड़ा लिए थे।

डीएसपी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने भगौड़े समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लेकिन गुरुनैक सिंह 2018 फरार चल रहा था। इसके बाद अदालत ने इसे उद्घोषित अपराधी करार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें