दयानंद स्कूल के छात्र निशांत भारद्वाज को डीएवी स्कूल की ओर से आयोजित राष्ट्रीय खेलकूद (राज्यस्तरीय) प्रतियोगिताओं में बेस्ट खिलाड़ी चुना गया है। दयानंद स्कूल ने निशानेबाजी, टेबिल टेनिस और मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर प्रतियोगिता में परचम लहराया।
प्रतियोगिता में महिला वर्ग में अर्पणा चंदेल और पुरुष वर्ग में दक्ष शर्मा, तनिष्क शर्मा तथा अर्श चौहान ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा टेबिल टेनिस में भूपेश सैनी, रुधाशु पंवर, मनन शर्मा और अंश सनी ने प्रथम तथा शतरंज प्रतियोगिता में चिराग शर्मा, निशांत भारद्वाज ईरेश शर्मा और अभिषेक ने दूसरा स्थान हासिल किया।
खो-खो प्रतियोगिता में पलक शर्मा, अदिति ठाकुर, निधि शर्मा, शिवानी शर्मा, ईशिता शर्मा, अनमोल शर्मा, रिशिता डोगरा, मुस्कान, अदिति ठाकुर, मुस्कान भारद्वाज और आस्था भार्गव ने तीसरा स्थान हासिल किया। कराटे प्रतियोगिता में सेजल, श्रेया और आयूष गुप्ता ने कांस्य पदक जीता।
वहीं मुक्केबाजी में शिवांक सिंह और दीक्षित शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। बास्केटबाल में मीर भारद्वाज, हार्दिक मित्तल, अमूल्य मचान, तुषार नेगी, कुणाल गर्ग, मनीन सैम्युल जॉन, सोम आदित्य, सूर्यांश, तुषार नेगी और जतिन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।