फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू के रिसर्च स्कॉलर को मिलेगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के रिसर्च स्कॉलर किशोरी लाल चंदेल के पेपर को प्रो. सुधीर रंजन दास मेमोरियल प्राइज से सम्मानित किया जा रहा है। इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस की ओर से किशोरी लाल चंदेल को 28 दिसंबर को कोलकाता में होने वाले एक समारोह में इस सम्मान से पुरस्कृत किया जाएगा। किशोरी लाल फिलहाल ननखरी कॉलेज में इतिहास के असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह एचपीयू से प्रो. लक्ष्मण सिंह ठाकुर की गाइडेंस में पीएचडी की पढ़ाई भी कर रहे हैं। किशोरी लाल ने पिछले साल इंडियन नेशनल कांग्रेस के एक कार्यक्रम में कुल्लू के देवी-देवताओं और मोहरों पर अपना पेपर प्रस्तुत किया था। इसे पुरातत्व विभाग से जुड़ी श्रेणी में बेस्ट पेपर के खिताब से सम्मानित किया जा रहा है। इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से कुल पांच पुरस्कार दिए जा रहे हैं, जिनमें जेएनयू को तीन, अलीगढ़ यूनिवर्सिटी को एक और एचपीयू के किशोरी लाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें