फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह शिक्षकों की आई शामत, चैकिंग के लिए बन गई टीम

Wed, 14 Dec 2016 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के सरकारी स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। सरकार ने सरकारी स्कूलों के औचक निरीक्षण को गठित निरीक्षण निदेशालय में बीस प्रिंसिपलों की नियुक्ति की है।
विज्ञापन


कांगड़ा जिले में तीन, शिमला, मंडी, सिरमौर, कुल्लू, हमीरपुर, चंबा में दो-दो और सोलन, ऊना, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले में एक-एक प्रिंसिपल को नियुक्त किया है। अब ड्यूटी में कोताही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लापरवाह शिक्षकों को बर्खास्त भी किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बजट भाषण में शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए निरीक्षण निदेशालय गठित करने की घोषणा की थी। 27 मई, 2016 को मंत्रिमंडल ने निरीक्षण निदेशालय के गठन को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन


अगस्त 2016 में शिक्षा विभाग ने निदेशालय के गठन की अधिसूचना जारी की थी। निरीक्षण निदेशालय के तहत 80 अफसरों और कर्मचारियों को शामिल किया गया है। शिमला स्थित शिक्षा निदेशालय से ही निरीक्षण निदेशालय काम करेगा।

सरकार ने निदेशालय के तहत 12 उपनिदेशकों, 20 प्रधानाचार्यों, 20 खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों, 13 अधीक्षक ग्रेड वन और वरिष्ठ सहायकों, 14 कनिष्ठ कार्यालय सहायकों और एक स्टेनो को शामिल किया है। ये अफसर और कर्मचारी स्कूलों के औचक निरीक्षण का जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन

सीएम ने दिए थे निर्देश, ये 20 प्रिंसिपल करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने मई महीने में जिला सोलन के अर्की में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित बनाने के लिए प्रदेश में निरीक्षण निदेशालय का गठन किया जाएगा।

निदेशालय निश्चित करेगा कि अध्यापक अपना कार्य पूरे समर्पण भाव से करें। इसके लिए निदेशालय की ओर से नियमित तौर पर विद्यालयों का औचक निरीक्षण और निगरानी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि ड्यूटी में कोताही बरतने वाले शिक्षकों को बिना नोटिस के बर्खास्त किया जाएगा।  

इन प्रिंसिपलों को किया नियुक्त
लेक्चरर कैडर से बालकराम को लाहौल -स्पीति, अवाल सिंह को किन्नौर, मंजू दुग्गल और पूर्ण चंद को कांगड़ा, वीना धीमान को बिलासपुर, रविंद्र कुमार को मंडी, रोशनलाल और लाल सिंह को शिमला, नेकराम को मंडी, अशोक कुमार को ऊना में निरीक्षण निदेशालय का प्रिंसिपल नियुक्त किया गया है। हेडमास्टर कैडर से कुलदीप कुमार और कमलेश कुमारी को हमीरपुर, राजेश कुमार को कुल्लू, अशोक कुमार को चंबा, जयपाल सिंह को कांगड़ा, अमर सिंह को कुल्लू, ललिता चौहान और सुदर्शन कुमार को सिरमौर, रविंद्र सिंह को चंबा, सरवन कुमार को सोलन में नियुक्त किया है।  

सभी प्रिंसिपल निरीक्षण निदेशालय के उपनिदेशकों के पास फौरन रिपोर्ट करें। ज्वाइन करने के लिए अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। ज्वाइन नहीं करने वाले प्रिंसिपलों की जगह वरिष्ठता सूची में शामिल अगले प्रिंसिपल को मौका दिया जाएगा।- आरडी धीमान, प्रधान सचिव शिक्षा

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें