फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अतिरिक्त रिजर्व के लिए देने होंगे हर माह 20 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस महकमे ने विवि से मांगा खर्चा
विज्ञापन

विवि प्रशासन ने पैसा देने में जताई असमर्थता
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में वर्ष 2016 से लेकर परिसर में आए दिन होने वाले छात्र गुटों की भिड़ंत को रोकने के लिए तैनात पुलिस की एक रिजर्व को पुलिस विभाग ने दिसंबर 2024 में हटा दिया था।
पुलिस विभाग ने अब पुलिस बल तैनात करने के लिए विवि प्रबंधन से पुलिस सिक्योरिटी ऑन डिमांड योजना के तहत लाखों का सालाना बजट मांगा। एक रिजर्व में 30 पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं जिनके वेतन पर हर माह करीब 20 लाख खर्चा आता है। ऐसे में विवि को हर माह यह राशि अदा करने पर ही अतिरिक्त रिजर्व की सुरक्षा मिल पाएगी। मौजूदा आर्थिक संकट को देखते हुए विवि ने यह राशि अदा करने में असमर्थता जताई। विवि प्रशासन ने पुलिस महकमे से पहले की तरह विवि परिसर में एक रिजर्व को स्थायी रूप से तैनात रखकर सहयोग मांगा है। हाल ही में 11 मार्च को प्रशासनिक भवन के पास छात्र गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद से पुलिस ने विवि में पुलिस जवानों को फिर से तैनात कर सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए हैं। लेकिन 24 घंटे तैनात रहने वाली रिजर्व नहीं है। पुलिस जवानों के परिसर में लगातार रहने से विवि में माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने में विवि प्रशासन को मदद मिलेगी। प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा ने माना कि पुलिस प्रशासन ने स्थायी रूप से परिसर में पुलिस बल तैनाती की एवज में सालाना वेतन का खर्च देने को कहा था लेकिन विवि ने पहले की तरह पुलिस सुरक्षा देकर सहयोग का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही नजर
हिमाचल प्रदेश विवि के छात्रावासों में 45 और परिसर में 34 सीसीटीवी कैमरे लगेे हैं। इनसे विवि परिसर में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इसकी बाकायदा रिकॉर्डिंग की जा रही है। हर छात्रावास के कार्यालय में स्क्रीन पर कैमरा से गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जा रही है। विवि के मुख्य सुरक्षा अधिकारी डीएसपी जीडी शर्मा ने बताया कि छात्रावासों में 13 होम गार्ड भी तैनात हैं। पुलिस की टीम गश्त भी लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें