बिलासपुर में एनटीपीसी कोलबांध से सटे जमथल गांव में भी एक नाले में मरे हुए 18 से 20 कौवे मिले हैं। सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. लाल गोपाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने सैंपल लेकर जांच को भेज दिए हैं। मरे हुए कौवों को दफना दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार मरे हुए कौवों की चोंच से झाग निकल रहा था। डॉ. लाल ने कहा कि गोविंद सागर झील का भी निरीक्षण किया गया है लेकिन अभी वहां कुछ नहीं मिला है।