ठियोग के साथ लगते घूंड में एक पिकअप गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पिकअप गाड़ी एचपी 09 ए 3363 घडैरी से पराला की ओर सेब लेकर आ रही थी।
तभी अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिससे गाड़ी में सवार चालक रमेश कुमार 40 वर्ष पुत्र मोती राम डूंखर गांव तहसील ठियोग और रोशन लाल 42 वर्ष पुत्र सोलहू राम महयाणा गांव तहसील ठियोग की मौके पर ही मौत हो गई।