1984 बैच के आईपीएस अधिकारी सोमेश गोयल ने हिमाचल का नए डीजीपी बन गए हैं। बुधवार सुबह पूर्व डीजी संजय कुमार की मौजूदगी में उन्होंने कार्यभार भी संभाल लिया। प्रदेश के वरिष्ठतम आईपीएस अधिकारी सोमेश गोयल का नाम सूबे की जेलों में खासा योगदान रहा है।
डीजी जेल रहने के दौरान उन्होंने न सिर्फ जेलों को आधुनिक बनाने पर जोर दिया, बल्कि उन्होंने बंदियों के जीवन में भी सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। रिज स्थित टका बेंच पर जेल कर्मियों द्वारा बेकरी आइटम बेचे जाना, खाद से लेकर शाल व अन्य उत्पाद आनलाइन साइट कारा बाजार के जरिये बेचना उनकी ही सोच रही है।
वहीं सूबे की जेलों का पहली बार ऑडिट कर उन्होंने न सिर्फ सरकार को वर्तमान स्थिति से अवगत कराया, बल्कि सरकार से बजट लेकर आधुनिक उपकरणों से लैस कराने का भी काम किया है।