उपायुक्त कार्यालय परिसर में शनिवार को नायब तहसीलदार ग्रामीण के कार्यालय में न होने पर लोग भड़क गए। दोपहर करीब तीन बजे खलीनी वार्ड से नगर निगम पार्षद पूरनमल भी यहां पहुंचे थे। तहसीलदार दफ्तर में नहीं थे। वहीं, नायब तहसीलदार भी करीब तीन बजे दफ्तर से बाहर चले गए। कई युवक जहां प्रमाण पत्र बनवाने के लिए खड़े थे तो कई दूसरे काम से आए थे। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब नायब तहसीलदार नहीं आए तो लोग भड़क गए। कुछ लोग पार्षद के साथ एसडीएम ग्रामीण के कार्यालय पहुंचे और शिकायत की। इस दौरान नायब तहसीलदार भी यहां मौजूद थे।