फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों की बर्बादी : टारिंग करते ही उखड़ गई जुन्गा-मैहली सड़क

Sat, 24 Nov 2018 11:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

जुन्गा-मैहली सड़क पर की जा रही टारिंग की गुणवत्ता सवालों के घेरे में आ गई है। जुन्गा के पास लोक निर्माण विभाग टारिंग का काम करवा रहा है। लेकिन हफ्ते के भीतर ही इसमें जगह-जगह गड्ढे पड़ना शुरू हो गए हैं। कई जगह सड़क पर बजरी के ढेर लग गए हैं जिनसे दोपहिया वाहनों के स्किड होने का खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग काम के नाम पर लीपापोती कर रहा है।

विज्ञापन


यदि ठंड के चलते टारिंग के लिए सही तापमान नहीं बन रहा है तो इसे कुछ दिन स्थगित भी किया जा सकता है। विभाग ने जुन्गा से अश्वनी खड्ड की ओर से सड़क की टारिंग का काम इन दिनों चला रखा है। दो किलोमीटर तक काम भी पूरा हो चुका है।

लोगों का कहना है कि कई जगह बजरी की परत इतनी पतली है कि अभी से उखड़ना शुरू हो गई है। सड़क की टारिंग वैसे भी तीन से चार साल बाद होती है। ऐसे में यदि अभी से सड़क उखड़ जाएगी तो आने वाले दिनों में कुछ नहीं बचेगा। लोगों का कहना है कि विभाग जनता के पैसों की बर्बादी कर रहा है।
विज्ञापन


उखड़ी सड़क को करेंगे दुरुस्त : भारद्वाज
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि तापमान सही न होने के कारण कई जगह दिक्कत आ रही है। इसके चलते उन क्षेत्रों की टारिंग अभी नहीं की है जहां ज्यादा ठंड है और धूप नहीं लगती है। इसके अलावा जहां सड़क उखड़ी है, उसे ठीक कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें