फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब सीजन के दौरान ट्रैफिक संभालेंगे 150 जवान

Mon, 23 Jul 2018 11:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सेब सीजन के दौरान 150 जवान ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगे। शिमला पुलिस ने बटालियन से 150 जवानों की मांग की है। पुलिस को 80 जवान मिल चुके हैं। इसी हफ्ते 70 और जवान शिमला पुलिस को मिल जाएंगे। ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए छराबड़ा से भट्ठाकुफर फल मंडी तक इन जवानों की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन


सेब सीजन के रफ्तार पकड़ने के बाद भट्ठाकुफर फल मंडी में सेब से लदी गाड़ियों की आमद बढ़ने के बाद शहर में जाम की समस्या पेश न आए, इसके लिए छराबड़ा में बैरियर स्थापित कर गाड़ियों को कंट्रोल किया जाएगा। छराबड़ा में पुलिस कर्मियों की तैनाती कर गाड़ियों को नियंत्रित तरीके से ढली की ओर रवाना किया जाएगा।

ढली से भट्ठाकुफर फल मंडी के बीच सड़क पर सेब से लदी गाड़ियों के कारण जाम न लगे, इसके लिए यह व्यवस्था की जाएगी। फल मंडी के भीतर गाड़ियां अनलोड होने के बाद छराबड़ा से गाड़ियां शिमला की ओर रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन


छराबड़ा में बाकायदा गाड़ियों के नंबर नोट किए जाएंगे और टोकन नंबर जारी होंगे। टोकन नंबर पर ही सेब से लदी गाड़ियों को सेब मंडी में एंट्री मिलेगी।

सेब सीजन के रफ्तार पकड़ने के बाद 150 जवानों को ट्रैफिक ड्यूटी पर लगाया जाएगा। अब तक बटालियन से 80 जवान मिल चुके हैं जिन्हें तैनाती दे दी गई है। छराबड़ा में बैरियर स्थापित कर नियंत्रित तरीके से सेब से लदे वाहन सेब मंडी की ओर रवाना किए जाएंगे। - ओमापति जमवाल पुलिस अधीक्षक, शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें