फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौणी में दोस्तों में कहासुनी के बाद एक ने लगाया फंदा

Sun, 03 Jun 2018 11:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

नौणी में दो दोस्तों के बीच की आपसी कलह के बाद एक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव बंद कमरे से बरामद किया है। इसे देर शाम पोस्टमार्टम के लिए सोलन अस्पताल लाया गया। पुलिस ने नशे में धुत्त मृतक के दोस्त को भी हिरासत में ले लिया है। इसका सोलन अस्पताल में मेडिकल करवाया गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक फंदा लगाने वाला वीरेंद्र (29) निवासी नारंग जिला सिरमौर का रहने वाला था। वीरेंद्र नौणी में किराए के घर में अपने दोस्त राजपाल के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान अचानक दोनों में बहस शुरू हो गई। बीच बचाव के लिए पहुंचे परिजनों ने खींच कर उन्हें अलग किया।

राजपाल को वे अपने साथ ले गए जबकि वीरेंद्र कमरे में ही रह गया। इस बीच वीरेंद्र ने दरवाजा बंद कर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को इस बात का एहसास हुआ तो उन्होंने उसको नीचे उतारा तथा इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं वीरेंद्र के दोस्त राजपाल ने मेडिकल के दौरान देर शाम अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में खूब हंगामा किया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सोलन मधुसुदन शर्मा ने कहा कि शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि मृतक युवक यहां एक निजी कंपनी में कार्य करता था। इसने अपने एक दोस्त के साथ शराब पी और इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। दोनों आपस में लड़ने लगे। इसके बाद एक ने फंदा लगा लिया। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें