फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट एडवर्ड स्कूल पार्किंग विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली बच्चों को उतारने और चढ़ाने का स्थान तय नहीं
विज्ञापन

सेंट एडवर्ड स्कूल के पास डीसी ने दिए थे स्थान चिन्हित करने के आदेश
बैठक में तय की गई थी अधिकारियों की जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। उपायुक्त के आदेशों के बावजूद एक हफ्ते के बाद भी सेंट एडवर्ड स्कूल के बच्चों के लिए उन्हें सुरक्षित छोड़ने और छुट्टी के बाद लेने के स्थान निर्धारित नहीं हो पाए हैं। हालात यह हैं कि बच्चों को अभी भी स्कूल गेट के सामने बीच सड़क में गाड़ियों में चढ़ाया और उतारा जा रहा है।
ऐसा कर न सिर्फ बच्चों की सुरक्षा को ताक पर रखा जा रहा है बल्कि पूरा सर्कुलर रोड भी जाम हो रहा है। डीसी अमित कश्यप ने एक हफ्ता पहले 27 मार्च को बैठक कर सेंट एडवर्ड स्कूल के बच्चों के लिए सुरक्षित ड्रापिंग और पिकिंग प्वाइंट चिन्हित करने के आदेश दिए थे। स्कूल प्रिंसिपल के अलावा एसडीएम शिमला शहरी और डीएसपी ट्रैफिक को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। डीसी के आदेशों पर एसडीएम शिमला शहरी नीरज चांदला ने दो अप्रैल को एडवर्ड स्कूल के बाहर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। एसडीएम ने छोटा शिमला और खलीनी की ओर से आने वाले छात्रों के लिए होटल हिमलैंड से टालैंड की ओर सड़क किनारे और ओल्ड बस स्टैंड की ओर से आने वाले वाहनों के लिए टिंबर हाउस के पास बैम्लोई की ओर सड़क किनारे स्थान चिन्हित किया था। दो अप्रैल को ही एसडीएम ने बतौर मजिस्ट्रेट पुलिस को इन दोनों स्थानों पर दो दो जवान तैनात कर यहां खड़ी गाड़ियों के चालान कर जगह खाली करने के आदेश दिए थे। इसके साथ ही स्कूल के सामने दो पुलिस जवानाें की तैनाती कर यू टर्न पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को कहा था। बावजूद इसके तीन दिन बाद भी जगह खाली नहीं हो पाई है। बच्चों को लाने और ले जाने वाली गाड़ियां एडवर्ड स्कूल के सामने ही रोकी जा रही हैं। मौजूदा समय में प्रशासन और पुलिस के अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं और समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


बतौर मजिस्ट्रेट जारी किए थे आदेश : एसडीएम
उपायुक्त के आदेशों पर बतौर मजिस्ट्रेट पुलिस अधिकारियों को एडवर्ड स्कूल के दोनों ओर चिन्हित किए गए ड्रापिंग और पिकिंग प्वाइंट पर खड़ी गाड़ियों के चालान कर जगह खाली करने के निर्देश दिए थे। बुधवार को डीएसपी ट्रैफिक से व्यवस्था बनाने को लेकर दोबारा बात की है।
विज्ञापन

- नीरज चांदला, एसडीएम शिमला शहरी

विस सत्र के चलते नहीं लगा पाए ड्यूटी : डीएसपी
एडवर्ड के पास जिस अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई थी, बीमार होने के कारण उसे इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ा। विधानसभा सत्र के चलते अतिरिक्त जवानों की ड्यूटी नहीं लग पाई। वीरवार से चालानिंग भी शुरू हो जाएगी और छह जवान भी तैनात कर दिए जाएंगे।
- चमन लाल, डीएसपी ट्रैफिक शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें