फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शहर के बाहरी इलाकों से भी उठने लगा कूड़ा, नहीं दिखेगी गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। राजधानी का पॉश एरिया ही नहीं बल्कि शहर के बाहरी इलाके भी अब जल्द ही खूबसूरत दिखेंगे। अमर उजाला स्वच्छता अभियान के तहत दो दिन में ही निगम के पास 31 वार्डों से शिकायतें पहुंची हैं। लोग अपने आसपास के क्षेत्र को साफ करवाने के लिए 1916 टोल फ्री सेवा पर शिकायतें दर्ज करवा रहे हैं। इनमें कई शिकायतें शहर के बाहरी इलाकों और उपनगरों की भी हैं। शहर में तो निगम के सफाई कर्मचारी भी तैनात हैं जो सड़कों व रास्तों पर झाड़ू लगाते हैं। लेकिन उपनगरों में सिर्फ डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन की ही सुविधा दी जा रही है। ऐसे में अब लोग अपने गली मोहल्लों की सफाई के लिए इस हेल्पलाइन नंबर का सहारा ले रहे हैं। वहीं, निगम का स्वच्छता वाहन मंगलवार को पहले समरहिल पहुंचा। यहां कॉलोनी और रास्तों की सफाई की गई और कूड़ा उठाकर भरयाल संयंत्र पहुंचाया गया। इसके बाद निगम का यह वाहन संजौली के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पहुंचा। यहां काफी दिन से कूड़ा सड़क किनारे पड़ा हुआ था। निगम के कर्मचारियों ने इसे बोरे में भरकर गाड़ी में लोड किया। करीब दो घंटे तक कर्मचारियों ने पूरे इलाके की सफाई की। अब इस इलाके से भी कूड़ा उठ गया है। नगर निगम महापौर कुसुम सदरेट का कहना है कि महीने के भीतर पूरे शहर में लगे गंदगी और कूड़े के ढेर साफ हो जाएंगे।
विज्ञापन

......
इनसेट
कर्मचारियों को ग्लब्ज, अच्छे बोरों की जरूरत
स्वच्छता वाहन के तहत चालक समेत तीन कर्मचारी तैनात किए गए हैं। ये न सिर्फ कूड़े के ढेर उठाते हैं बल्कि सड़क या नालों में बिखरा पड़ा कूड़ा भी उठा रहे हैं। लेकिन इनके पास कूड़ा उठाने के लिए अच्छे ग्लब्ज, यूनिफॉर्म, गम बूट, टिकाऊ बोरों जैसी सुविधाओं का अभाव है। लोगों का कहना है कि इन कर्मचारियों को ये तमाम सुविधाएं दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

.....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें