फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटखाई में पेयजल किल्लत को लेकर सडक पर चक्का जाम, आईपीएच दफ्तर घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई।
विज्ञापन

नगर पंचायत कोटखाई में लंबे समय से चल रही पेयजल किल्लत को लेकर लोगों ने बुधवार को ठियोग-हाटकोटी सड़क पर करीब दो घंटे चक्का जाम किया। इससे दो घंटे तक आवाजाही बंद रही। इससे पहले आईपीएच कार्यालय का भी घेराव किया। पुलिस, प्रशासन व विभाग के एसडीओ की मध्यस्थता के बाद लोगों ने सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला।
नगर पंचायत कोटखाई की अध्यक्ष शारदा वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को सुबह करीब साढे़ ग्यारह बजे बाजार के दर्जनों लोग आईपीएच विभाग के एसडीओ कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते पहुंचे। उस समय विभाग के एसडीओ कार्यालय में मौजूद नहीं थे। इसके बाद भड़के लोगों ने कार्यालय के पास ठियोग-हाटकोटी सड़क पर बैठक कर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शारदा वर्मा ने कहा कि बीते करीब चार माह से कोटखाई बाजार में पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं मिल रही है। लोग ढाई हजार रुपये में पानी का टैंकर करने को मजबूर है। साथ ही एक हजार रुपये भाड़ा देकर पिकअप से भी पानी की ढुलाई की जा रही है। विभाग को कई बार पेयजल आपूर्ति नियमित करने के लिए कहा पर कुछ नहीं हुआ। लोगों को शांत करवाने के लिए थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर, नायब तहसीलदार विपिन वर्मा, आईपीएच विभाग के एसडीओ हरमेश भाटिया मौके पर पहुंचे। इसके चलते लोगों के साथ पेयजल संकट को लेकर लिखित समझौता किया। इसके बाद लोग हाईवे से हटे। लोगों ने कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो फिर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान नगर पंचायत के सदस्य राकेश ताजटा, रिशा देवी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुंदर चौहान, राकेश थेपटा, सुरेंद्र चौहान, राज कुमार शर्मा, मोहित नंदा सहित व्यापारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की लाइन की स्टोर : मंदीप
आईपीएच के एक्सईएन मंदीप गुप्ता ने कहा कि कोटखाई बाजार के लिए सड़क निर्माण के दौरान टूटी पानी की लाइन रिस्टोर कर दी गई है। जल्द ही नियमित सप्लाई मिलेगी। ठियोग-हाटकोटी सड़क निर्माण कर रही कंपनी ने कोटखाई बाजार के पानी की लाइन को क्षतिग्रस्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें