फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दिवाली पर पटाखों से 19 लोग झुलसे, बच्चों की संख्या अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीयू में 14, आईजीएमसी में पांच ने कराया उपचार
विज्ञापन

मरीजों को प्राथमिक उपचार देने के बाद दी छुट्टी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दिवाली के दौरान राजधानी शिमला के दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में आग तथा पटाखों से झुलसे लोगों के उपचार के लिए विशेष इंतजाम किए थे।

दोनों अस्पतालों में पटाखों से झुलसने के 19 मामले आए। इनमें डीडीयू अस्पताल में 14 और आईजीएमसी में पांच मरीजों का उपचार किया गया। डीडीयू अस्पताल में दिवाली की रात 12 बजे से सोमवार सुबह 12 बजे तक पटाखों से झुलसने के 14 मामले सामने आए। इनमें 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों की संख्या अधिक थी। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी मरीजों को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई। इनमें कोई भी मरीज गंभीर हालत में नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दिवाली के दौरान अस्पताल में छह बिस्तर अलग से आरक्षित किए थे। इसके लिए विशेष रूप से चिकित्सकों और सहयोगी स्टाफ की तैनाती की गई थी। वहीं आईजीएमसी में दिवाली की रात पटाखों से झुलसने के पांच मामले सामने आए। इनमें तीन मरीज जिला सोलन, एक रामपुर और एक शिमला शहर से आया था। सभी मरीजों को इमरजेंसी और बर्न यूनिट में उपचार दिया गया। कुछ समय तक निगरानी में रखने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें