फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौंकीवाल-प्रीतनगर रोड का किया जाएगा विस्तार

Sat, 23 Jun 2018 12:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात दबाव को कम करने के लिए नालागढ़ शहर के मार्गों के विस्तारीकरण की कवायद जल्द सिरे चढ़ेगी। सबसे व्यस्त मार्ग चौकीवाला नालागढ़ प्रीतनगर सड़क को चौड़ा करने के लिए लोनिवि ने 2.73 करोड़ रुपये का एस्टिमेट तैयार करके इसे मंजूरी के लिए सरकार को भेजा है। धन का प्रावधान होते ही इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


प्रीतनगर कालोनी से नालागढ़ तक की सिंगल लेन सड़क अब सात मीटर चौड़ी होकर डबल लेन बनेगी। नालागढ़ से चौंकीवाला डबल लेन मार्ग को 10 मीटर चौड़ा करके हाईवे मानकों के अनुरूप बनाया जाएगा। इससे जाम जैसी स्थिति से भी निजात मिलेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नालागढ़ दौरे के दौरान इस सड़क के विस्तारीकरण करने को मंजूरी दी थी।

विभाग ने इसका प्राक्कलन तैयार करके स्वीकृति के लिए भेज दिया है। तीन किलोमीटर इस सड़क के विस्तारीकरण से यह सड़क अधिक खुली होगी। नालागढ़ शहर में वाहनों की अधिक संख्या और रोपड़ मार्ग पर चौंकीवाला में उत्तर भारत की बड़ी ट्रक आपरेटर यूनियनों में शुमार दी ट्रक आपरेटर यूनियन भी इसी मार्ग पर स्थित है।
विज्ञापन


रामशहर मार्ग भी संकरा है और संकरे मार्ग के चलते इस मार्ग पर भी जाम की स्थिति से चालकों को गुजरना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए अब इसके विस्तारीकरण का मामला परवान चढ़ने जा रहा है। एसडीओ राजकुमार शर्मा ने कहा कि सड़क के विस्तारीकरण के लिए 2.73 करोड़ का एस्टिमेट बनाकर मंजूरी के लिए भेज दिया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें