अमर उजाला ब्यूरो
शिमला (शोघी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कदौर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। स्कूल प्रधानाचार्य अजय शर्मा बतौर मुख्यातिथि समारोह में शरीक हुए। समारोह में बारहवीं कक्षा के कार्तिक शर्मा और दीक्षा शर्मा को बेस्ट स्टूडेंट चुना गया। दसवीं कक्षा के लविश शर्मा और बारहवीं कक्षा की श्वेता शर्मा स्कूल में प्रथम रहे। मुख्यातिथि ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। एसएमसी के प्रधान नित्यानंद शर्मा सहित अन्य गण्यमान्य लोग समारोह में मौजूद रहे।