फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए पकड़ने को पिंजरे में रखे मुर्गे, खा गईं बिल्लियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहर के वन विभाग और वन्य प्राणी प्रभाग ने तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरे लगा रखे हैं। पिंजरों में तेंदुओं को फांसने के लिए मुर्गे रखे गए थे, जिन्हें को बिल्लियां चट कर गईं।
विज्ञापन

शहर में तेंदुए विभाग की पकड़ से अभी भी दूर हैं। शहरी वन विभाग और वन्य प्राणी प्रभाग ने शहर में तेंदुओं को पकड़ने के लिए करीब आठ जगहों पर पिंजरे लगा रखे हैं। पिंजरों में तेंदुओं को फांसने के लिए विभाग ने उसमें मरे हुए मुर्गे टांग दिए। मुर्गों को देखकर तेंदुए तो विभाग की पकड़ में नहीं आए लेकिन बिल्लियां उन्हें खा गईं। राजधानी शिमला में इन दिनों तेंदुआ का आतंक है, जिससे पूरे शहर में दहशत का माहौल है। शहर के साथ लगते स्टेट बैंक के पास बड़श सड़क पर शाम डलते ही तेंदुआ अपने शिकार के लिए घात लगाकर सड़क किनारे बैठ जाता है और मौका मिलते ही लोगों पर झपट पड़ता है। कर्मचारियों को समूह में चलकर घर से कार्यालय तक आवाजाही करनी पड़ रही है। भराड़ी के स्थानीय लोगों रमेश, अतुल और रवि ने बताया कि वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है और इसमें तेंदुओं को फांसने के लिए मुर्गे रखे गए थे। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर को बिल्ली आई और उन मुर्गों को खा गई। स्थानीय लोगों का कहना है की विभाग तेंदुओं को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने महकमे से मांग की है कि वह तेंदुओं का पकड़ने वाली टीम को भेजे और भराड़ी और बड़श क्षेत्र में गश्त कर तेंदुओं को पकड़े। लोगों का कहना है कि आए दिन उन्हें क्षेत्र में तेंदुए की गुर्राने की आवाजें सुनाई देती हैं। स्थानीय लोग तेंदुए के खौफ से दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें