फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Transfers in Himachal: 18 एचपीएएस अफसरों के तबादले, हेमिस नेगी होंगे सचिव परिवहन

Mon, 06 Mar 2023 08:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

डॉ. विकास सूद को अतिरिक्त आयुक्त परिवहन, सुरेंद्र माल्टू को मुख्यमंत्री का संयुक्त सचिव लगाया गया है।
विज्ञापन
तबादला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने 11 उपमंडल अधिकारियों सहित एचएएस कैडर के 18 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कार्मिक विभाग ने सोमवार शाम को इस बाबत अधिसूचना जारी की। हेमिस नेगी को सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण नियुक्त किया गया है। डॉ. विकास सूद को अतिरिक्त आयुक्त परिवहन, सुरेंद्र माल्टू को मुख्यमंत्री का संयुक्त सचिव लगाया गया है।

विज्ञापन


माल्टू उद्योग विभाग के अतिरिक्त निदेशक का कार्यभार भी संभालेंगे। डॉ. मुराली लाल को आरटीओ उड़नदस्ता कांगड़ा, सिद्धार्थ आचार्य को उपमंडल अधिकारी कंडाघाट लगाया गया है।

कुलवीर सिंह राणा को उपमंडल अधिकारी भरमौर, सुरेंद्र सिंह राठौर को संयुक्त निदेशक खाद्य आपूर्ति, हर्ष अमरेंद्र सिंह को उपमंडल अधिकारी काजा, नरेश कुमार को महाप्रबंधक कौशल विकास निगम, संजय कुमार को उपमंडल अधिकारी भौरंज, स्वाति डोगरा को उपमंडल अधिकारी बालीचौकी, रजनीश शर्मा को उपमंडल अधिकारी केलांग, निशांत तोमर को उपमंडल अधिकारी रामपुर, करतार चंद को उपमंडल अधिकारी शाहपुर नियुक्त किया है।
विज्ञापन


राज कुमार को उपमंडल अधिकारी संगड़ाह, रमन कुमार शर्मा को उपमंडल अधिकारी मनाली, असीम सूद को उपमंडल अधिकारी कोटली और डॉ. संजीव कुमार को उपमंडल अधिकारी ज्वालामुखी के पद पर नियुक्ति दी गई है।

यहां देखें तबादला आदेशों की लिस्ट

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें