फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के हजारों लोगों को अगले माह चुकाना होगा 5 महीने का पानी बिल

Tue, 13 Nov 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों को अगले महीने पानी के बिल जारी किए जाएंगे। लोगों को एकसाथ पांच महीने का पानी बिल चुकाना पड़ेगा। पेयजल व्यवस्था संभाल रही शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड कंपनी दिसंबर के पहले हफ्ते में बिल जारी करेगी।

विज्ञापन


यह बिल पहली अप्रैल से लेकर 31 अगस्त तक के होंगे। राहत की बात यह है कि इस बार बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को 15 की बजाय पूरे 30 दिन का वक्त मिलेगा।

यही नहीं, सभी उपभोक्ताओं को उनके घर पर बिल मिलेगा। नगर निगम या कंपनी के दफ्तर आकर बिल निकलवाने का झंझट नहीं रहेगा। कंपनी ने अब तक दस वार्डों के पानी बिल तैयार कर लिए हैं। बाकी वार्डों के बिल भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सबसे पहले व्यावसायिक उपभोक्ताओं के बिल जारी किए जा रहे हैं। इन्हें 30 मार्च तक के बिल जारी होंगे। इसके बाद घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को अप्रैल से अगस्त तक के बिल जारी किए जाएंगे। जनवरी के पहले हफ्ते में सितंबर से दिसंबर तक के चार माह के बिल भी उपभोक्ताओं को जारी
हो जाएंगे।

जनवरी से हर महीने आएगा पानी बिल
कंपनी का दावा है कि जनवरी से हर महीने उपभोक्ताओं को पानी के बिल मिलने शुरू हो जाएंगे। जनवरी का बिल फरवरी में जारी होगा। यह सभी बिल मीटर रीडिंग पर होंगे। इस तरह हर महीने लोगों को बिल चुकाने की सुविधा दी जाएगी।

इससे उपभोक्ताओं पर एक साथ छह से आठ महीने का बिल चुकाने का बोझ नहीं पड़ेगा। कंपनी एमडी धर्मेंद्र गिल का कहना है कि नए साल से हर माह पानी बिल देना सुनिश्चित किया जाएगा।

जानिए किसका कितना आएगा बिल
दिसंबर में जारी होने वाले बिल में कंपनी अप्रैल से अगस्त तक का पानी बिल लोगों से वसूल करेगी। इनमें अप्रैल और मई का बिल फ्लैट रेट पर ही वसूला जाएगा। इसके बाद पहली रीडिंग के आधार पर मीटर रीडिंग पर बिल जारी होंगे।

यदि किसी उपभोक्ता के मीटर की पहली रीडिंग एक जून को ली गई है तो उसे एक जून के बाद अगस्त तक का बिल रीडिंग पर जबकि एक अप्रैल से 30 मई तक का बिल फ्लैट रेट पर मिलेगा।

डिंग लेने के समय में अंतर के चलते उपभोक्ताओं को अलग-अलग बिल जारी होंगे। इसका अगला बिल पूरी तरह से मीटर रीडिंग पर रहेगा। अभी तक सभी घरेलू उपभोक्ताओं को एक जैसा बिल जारी हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें