फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने अधिसूचित किया उपचुनाव का कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

शिमला।
राज्य चुनाव आयोग ने ऊना जिले की नगर परिषद के वार्ड नंबर एक में आकस्मिक रिक्त पद के लिए चुनाव करवाने के कार्यक्रम की अधिसूचना जारी की है। आयोग के प्रवक्ता ने कहा कि नामांकन पत्र 20, 21 और 23 अप्रैल को सुबह साढ़े ग्यारह से शाम 3:00 बजे के बीच प्रस्तुत किए जाएंगे।

छंटनी 24 अप्रैल को होगी और उम्मीदवार अपना नामांकन 26 अप्रैल को सुबह 10 से दोपहर 3:00 बजे के बीच वापिस ले सकता है। उन्होंने कहा कि नामांकन वापिस लेने की प्रक्रिया के बाद 26 अप्रैल को चुनाव चिह्नित किए जाएंगे। मतदान केंद्रों की सूची 20 अप्रैल से पूर्व प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन


यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 6 मई को सुबह 7:00 से सायं 3:00 बजे के बीच होगा। मतदान की स्थिति में वोटों की गिनती मतदान प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद नगर पालिका मुख्यालय में की जाएगी। गिनती पूरी होने के बाद चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन चुनावों में पूर्व में इस्तेमाल की गई मतदाता सूचियों को प्रयोग किया जाएगा। हालांकि कोई भी पात्र मतदाता नामांकन पेपर दाखिल करने के लिए निर्धारित तिथि से आठ दिन पहले तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकता है। एक पूरक सूची तैयार की जाएगी और मुख्य मतदाता सूचियों में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें