फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भारी बारिश से जिले में 170 बस रूट ठप, 72 बसें फंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन व्यवस्था चरमराई, हजारों यात्री परेशान
विज्ञापन

बारिश से जगह-जगह भूस्खलन होने से सड़कें खस्ताहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। भारी बारिश से राजधानी सहित जिला शिमला में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं।

एचआरटीसी शिमला मंडल के शुक्रवार को 170 रूट ठप रहे। इसके अलावा 72 बसें विभिन्न रूटों पर सड़कें बंद होने के कारण फंसी हुई हैं। इससे हजारों यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। रामपुर डिपो के सर्वाधिक 31 रूट प्रभावित रहे और 27 रूटों में बसें फंसी हैं। शिमला लोकल डिपो के 6 रूट फेल हुए हैं और सड़कें बंद होने से 4 रूटों पर गई बसें वापस शिमला नहीं पहुंची। एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक शिमला पवन शर्मा ने बताया कि भारी बारिश के कारण निगम की बस सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। शुक्रवार को 170 रूट प्रभावित रहे और विभिन्न रूटों पर 72 बसें फंसी हुई हैं।



यूनिट रूट बसें फंसी
लोकल 6 4

ग्रामीण 6 2

तारादेवी 22 26
रामपुर 31 27
रोहड़ू 32 4
करसोग 9 2
सोलन 20 04
परवाणू 16 02
नाहन 26 01
रिकांगपिओ 02 0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें