फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा में पैर फिसलने से पानी में गिरा युवक, मौत

Sun, 16 Jun 2019 07:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कांगड़ा जिले के पुलिस थाना बैजनाथ के तहत दियोल के समीप धार्मिक स्थल ततवानी में युवक का पैर फिसलने से सिर पर चोट के कारण मौत हो गई है। मृतक युवक  की पहचान आदित्य (17) निवासी संसाल गांव के रूप में हुई है। लेकिन वह परिवार के साथ दिल्ली में रहकर निजी स्कूल में जमा एक में पढ़ता था। सूचना के अनुसार आदित्य अपने माता-पिता, दादा और छोटी बहन के साथ संसाल अपने पैतृक गांव आया था।

विज्ञापन


शनिवार देर सायं वह दियोल स्थित ततवानी में गया था, जहां पर उसका पैर फिसलकर वह पानी में गिर गया। इस दौरान उसके सिर पर गहरी चोट आई। स्थानीय लोगों की सहायता से युवक को ततवानी से मुख्य रोड तक पहुंचाया गया, जहां से एंबुलेंस की सहायता से उसे बैजनाथ अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आदित्य के शशीकांत दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। परिवार में आदित्य के माता-पिता सहित दादा और उसकी छोटी बहन है। उधर, डीएसपी बैजनाथ प्रताप ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया था, लेकिन परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाने से मना कर दिया। ऐसे में पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें