संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन मंडी के पड्डल मैदान में किया गया। इस मौके पर शिमला शहर के महापौर सुरेंद्र चौहान, डिप्टी मेयर उमा कौशल समेत 17 पार्षदाें ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई।
नारों के माध्यम से सरकार के विकास कार्यों को जनता के बीच विस्तार से रखा। कुछ दिन पहले हुए विवाद के अब कांग्रेस पार्षदों के एकजुट होने का सकारात्मक संदेश गया है। सुबह छह बजे के करीब मेयर सुरेंद्र चौहान डिप्टी मेयर उमा कौशल समेत गीतांजलि भागड़ा, किरण शर्मा, ममता चंदेल, शांता वर्मा, मोनिका भारद्वाज, विशाखा मोदी, कांता सुयाल, उर्मिला कश्यप, नरेंद्र, राजकुमार शर्मा, अतुल गौतम, विनय शर्मा, कुलदीप, दलीप थापा, चमन, विनोद भाटिया और आरआर वर्मा शामिल यहां पहुंचे। इसके बाद कांग्रेस के झंडे उठाकर नारेबाजी करते हुए पड्डल मैदान पहुंचे। महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं लागू की हैं और आने वाले समय में भी विकास की गति इसी तरह जारी रहेगी। नगर निगम में 34 वार्ड में से कांग्रेस के 24 पार्षद जीते हैं। वहीं नौ भाजपा और एक माकपा से पार्षद जीतकर सदन में आए हैं। इसके अलावा सरकार ने पांच मनोनीत पार्षद भी बनाए हैं। अन्य पार्षदों को लेकर कहा जा रहा है कि वह निजी कारणों के चलते इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए।