राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मंगलवार को राजभवन में डॉ. प्रियंका भारद्वाज की कविता संग्रह बंद मुट्ठी का व्याकरण पुस्तक का विमोचन किया। प्रियंका राजकीय महाविद्यालय सोलन में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं और आठ सालों से कविता लेखन का कार्य कर रही हैं। वह सोलन जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसौली के निकट सनावर गांव की रहने वाली हैं।
राज्यपाल ने इस अवसर पर डॉ. प्रियंका को उनकी पुस्तक के प्रकाशन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश को आधार बनाकर बहुत ही सरल तरीके से अपनी संवेदनाओं को कविताओं के माध्यम से अभिव्यक्त किया है जो हृदय को छूता है। उन्होंने डॉ. प्रियंका से कविता की अपनी इस विधा को जारी रखने को कहा तथा नशे की बुराई के खिलाफ एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास पर आधार कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया।