फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था ठप, पार्षद के घर से ही नहीं उठ रहा कूड़ा

Sat, 13 Oct 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में सफाई व्यवस्था चौपट होने लगी है। आउटसोर्स किए वार्डों में कूड़ा उठना बंद हो गया है। चक्कर, कच्चीघाटी और बालूगंज के कई इलाके ऐसे हैं जहां पांच दिन बाद भी कूड़ा नहीं उठा है। शुक्रवार को भी बालूगंज वार्ड के ज्यादातर घरों से कूड़ा नहीं उठा। कामनादेवी मंदिर इलाके में इस हफ्ते एक बार ही कूड़ा उठाया गया है। हालत यह है कि अब वार्ड पार्षद किरण बावा के घर से भी कूड़ा नहीं उठ रहा।

विज्ञापन


चक्कर इलाके में भी कचरा सड़क और जंगल में फैल गया है। पार्षद ने कहा कि शुक्रवार को कूड़ा न उठने को लेकर उनके पास भी कई शिकायतें आई हैं। कच्चीघाटी इलाके में हालत और भी ज्यादा खराब हो गई है। यहां ठेकेदार के कर्मचारी रोज कूड़ा नहीं उठा रहे। टुटू बाजार में भी शुक्रवार को कूड़ा नहीं उठा। कारोबारी परेशान रहे। पार्षद विवेक शर्मा को भी इसकी शिकायत की। साथ ही नगर निगम के कंट्रोल रूम में भी इसकी सूचना दी। लोगों का कहना है कि निगम भी अब उनकी शिकायतें नहीं सुन रहा। घरों से खुद डस्टबिन उठाने पड़ रहे हैं। हालांकि, मंज्याठ से कोई शिकायत नहीं आई है।

किससे करें शिकायत, अफसर नहीं उठा रहे फोन
लोगों का कहना है कि निगम की स्वास्थ्य शाखा के अधिकारी और कर्मचारी फोन तक नहीं सुन रहे। ऐसे में कूड़ा न उठने की शिकायत करें तो किससे। पार्षद भी हाथ खड़े करने लगे हैं। जनता की शिकायतें सुने बिना आखिर कैसे शिमला को टॉप 20 स्वच्छ शहरों में शामिल हो पाएगा, इस पर भी सवाल उठने लगे हैं। उधर कई कर्मचारियों के काम छोड़ने से ठेकेदार को व्यवस्था सुधारने में दिक्कतें आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें