फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालूगंज-चक्कर रोड वन वे करने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बालूगंज-चक्कर रोड वनवे करने की मांग
विज्ञापन

पार्षद की अगुवाई में डीसी से मिले चक्करवासी
कहा- व्यवस्था नहीं बदली तो करेंगे आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बालूगंज-चक्कर रोड वनवे करने की मांग को लेकर बुधवार को स्थानीय लोग पार्षद किरण बावा की अगुवाई में उपायुक्त अमित कश्यप से मिले। लोगों ने सुबह और शाम के समय इस सड़क को वनवे करने की मांग की।
विज्ञापन

पार्षद किरण बावा ने कहा कि बालूगंज और चक्कर इलाके में चार स्कूल हैं। सुबह और शाम के समय बच्चे पैदल आते-जाते हैं। लेकिन चक्कर में जिला कोर्ट बनने से इस रोड पर गाड़ियों की आवाजाही अब कई गुना बढ़ गई है। इससे बच्चों और अभिभावकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद ने कहा कि कोर्ट जाने के लिए तीन अन्य सड़कों की सुविधा भी है, लेकिन ज्यादातर गाड़ियां इसी सड़क से रवाना हो रही हैं। सड़क तंग होने की वजह से यहां आए दिन जाम भी लगता है। ऐसे में सुबह साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे और शाम को साढ़े तीन से साढ़े पांच बजे तक सड़क को वनवे किया जाए। लोगों ने कहा कि वैकल्पिक मार्ग होने के चलते जिला प्रशासन को इसके बारे में दिशा निर्देश देने चाहिए। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर इस रोड पर यातायात व्यवस्था नहीं बदली गई तो लोग सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। उधर, डीसी ने लोगों को जल्द इसके बारे में चर्चा करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें