हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में शहर के पास उदयपुर में पुलिस ने एक शख्स से नशे की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने आरोपी से नशे के लिए इस्तेमाल होने पर कैप्सूल और इंजेक्?शन के साथ 34 हजार रुपये का कैश भी बरामद की है। आरोपी उत्तर प्रदेश मैनपुरा का रहने वाला है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह कहां से नशीली दवाइयों की खेप लेकर आया था और उसे कहां बेचने की फिराक में था।
आरोपी की पहचान सौरभ बोस पुत्र श्यामलन बीर तोम निवासी मैनपुरी पीओ भानपुरा जिला ईटा उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। पुलिस से मिली सूचना के अनुसार एसआईयू की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश का एक शख्स नशीली दवाओं के साथ उदयपुर में है। यहां पर वह किराए के मकान में रहता है। इसकी सूचना मिलने पर सोमवार देर शाम विशेष जांच दल ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और आरोपी को
धर दबोचा।
इस दौरान किराए के मकान में तलाशी के दौरान 850 पेंटालैब लैक्टेट इंजेक्?शन और 2976 पास्मा-प्रोक्सीवन प्लस के कैप्सूल बरामद किए हैं।
इसके अलावा आरोपी से 34 हजार रुपये का कैश्?ा भी बरामद किया गया है। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर नशे की खेप को कब्जे कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से इस संबंध में पूछताछ कर रही है।