फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवी जतोग छावनी के मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। केंद्रीय विद्यालय जतोग छावनी ने बुधवार को अपना वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया। इसमें स्कूल के मेधावी और खेल तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में स्कूल के प्रधानाचार्य वीर चंद बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर खूब रंग जमाया। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वर्ष भर की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और स्कूल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों की ओर से पेश किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में असम का नृत्य और किन्नौरी नृत्य मुख्य आकर्षण के केंद्र रहा। उन्होंने समारोह में पुरस्कार पाने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

इन विद्यार्थियों को किया सम्मानित
वार्षिक समारोह में अकादमिक पुरस्कार पाने वालों में सान्य, रक्षा, मीनाक्षी, अदिति शर्मा, संदीपिका, कामेश्वर, सिमरन, लवप्रीत सिंह, रिंकी जाना, आन्या गर्ग और मनीषा शामिल रहे। मोहित कुमार और प्रणव पुरी को बेस्ट स्काउट, जबकि नीलम ज्योति और प्रेरणा शर्मा को बेस्ट गाइड के खिताब से नवाजा गया। पुनीत शर्मा और अमन जुयाल को पीए सिस्टम वालंटियर, सिमरन को एग्जिबिट एक्सप्लेनर, प्रगति और योशिता को बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन, जसपाल सिंह और आकांक्षा को बेस्ट सीसीए वालंटियर चुना गया। सौ फीसदी हाजिरी के लिए सिद्धार्थ भारद्वाज, अक्षिता सिंह, अर्जुन ठाकुर, आरुषि शर्मा आकृति शर्मा, दीक्षा आमिशा ठाकुर, अंशभान सिंह, निष्ठा वर्मा और मोहित को पुरस्कृत किया गया। जबकि, सबसे अधिक रेगुलर शिक्षक के लिए कुलदीप कुमार को पुरस्कृत किया गया। शिक्षकों में डॉ. पंकज कपूर और सुषमा भानू को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें