अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन एवं विकास केंद्र ने मंगलवार को महिला सशक्तीकरण और वर्क प्लेस पर महिलाओं के उत्पीड़न की रोक को बनाए गए एक्ट के प्रभाव विषय पर प्रतियोगिताएं करवाई हैं।
प्रदेश राज्य महिला कमीशन के सहयोग से आयोजित इन प्रतियोगिताओं में भाषण प्रतियोगिता में इंग्लिश विभाग की शिवा ने पहला 2500 रुपये का पुरस्कार जीता, जबकि फिजिक्स विभाग के दीपक चोपड़ा ने 1500 का दूसरा, अभिषेक इंग्लिश विभाग ने आठ सौ का तीसरा और कविता राजनीति शास्त्र विभाग ने चौथा पांच सौ रुपये का पुरस्कार जीता। एचपीयू के कुल सचिव प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। महिला अध्ययन एवं विकास केंद्र की निदेशिका ममता मोक्टा ने बताया कि निबंध लेखन प्रतियोगिता में विधि विभाग की विजय लक्ष्मी ने पहला 2500 का, अंकित चौहान इतिहास विभाग ने दूसरा 1500 रुपये का और शालिनी पॉल एमजेएमसी विभाग ने तीसरा आठ सौ रुपये का पुरस्कार पाया। नारा लेखन प्रतियोगिता में इंग्लिश विभाग के अमित शर्मा ने पहला एक हजार का पुरस्कार पाया, जबकि लोक प्रशासन विभाग से राजिया और विपन ने दूसरा और तीसरा पांच पांच सौ रुपये का पुरस्कार जीता। इन प्रतियोगिता के लिए डा. आभा खिमटा, डा. शोभा रानी, दीप लता और डा. गरिमा शर्मा ने जज की भूमिका निभाई।