फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन निगम के 1600 अफसरों और कर्मचारियों को नहीं मिला मई का वेतन, ये है वजह

Mon, 22 Jun 2020 09:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के 1600 कर्मियों और अफसरों को मई का वेतन अभी तक नहीं मिला है। पिछले माह भी अंतिम सप्ताह में कर्मचारियों को वेतन की अदायगी की गई थी। अब मई का वेतन भी जून 22 तक कर्मचारियों और अधिकारियों को नहीं दिया जा सका है। जबकि अमूमन निगम के कर्मचारियों को पहले हफ्ते में वेतन दिया जाता रहा है। 

विज्ञापन


एचपीटीडीसी के होटलों और रेस्तरां में लॉकडाउन के कारण धंधा मंदा पड़ा हुआ है। निगम के गिनती के कमरों में लोगों को क्वारंटीन के लिए रखा जा रहा है। इसके अलावा निगम को अपने खर्चे पूरा करना मुश्किल हो गया है। निगम के करीब 1600 कर्मचारी और अधिकारी होटलों और रेस्तरां में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

निगम के अधीन हिमाचल भवन दिल्ली, हिमाचल सदन दिल्ली और हिमाचल भवन चंडीगढ़ भी चलाया जा रहा है। बताते हैं कि निगम के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए सरकार निगम प्रबंधन के सरकार का मुंह ताकना पड़ रहा है।   
विज्ञापन


पर्यटन निगम के मुलाजिमों को प्रति माह 4.78 करोड़ रुपये महीने का भुगतान करना पड़ता है। इनमें से रेगुलर कर्मचारियों, अधिकारियों और आउट सोर्स कर्मचारियों का वेतन भी शामिल है। प्रदेश पर्यटन विकास निगम की महाप्रबंधक पूनम भारद्वाज ने कहा कि वेतन में देरी हुई है। एक-दो दिन में वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें