फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन पर चढ़कर ले रहा था सेल्फी, हुआ खौफनाक हादसा, पीजीआई रैफर

Fri, 12 May 2017 06:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन के ऊपर चढ़कर सेल्फी लेने के चक्कर में एक किशोर हाईपावर तार के करंट की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया। मामला हिमाचल के ऊना जिले का है। घायल किशोर को उपचार के लिए गंभीर हालत में ऊना अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


यहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भदौड़ी निवासी मुनीष कुमार (16) अपने रिश्तेदार के इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रुका हुआ था।

वीरवार सुबह मौसी के बेटे संग मुनीष कुमार घूमता हुआ रेलवे स्टेशन ऊना पहुंच गया। रेलवे स्टेशन पर रेलवे की इंस्पेक्शन कार खड़ी थी। मुनीष इंस्पेक्शन कार पर चढ़ गया, जबकि उसका मौसेरा भाई नीचे खड़ा था। इसके बाद मुनीष ट्रेन के ऊपर चढ़कर सेल्फी लेनी चाही
विज्ञापन


लेकिन इसी दौरान वह रेलवे की हाईपावर तार की चपेट में आ गया। नीचे खड़े भाई ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचा और बिजली की सप्लाई बंद करवाई। रेलवे कर्मियों की मदद से घायल किशोर को नीचे उतारा और क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद युवक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। उधर, रेलवे पुलिस के एएसआई कर्म चंद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। गौर रहे कि इससे पहले भी रेलवे स्टेशन पर सेल्फी लेने के चक्कर में एक स्कूली छात्र करंट से बुरी तरह झुलस चुका है, जिसका उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें