फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुम्मा में पानी के टैंक की दीवार ढही पंपिंग बंद, शहर में बना जल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहर में पेयजल व्यवस्था गड़बड़ा गई है। गिरि में गाद आने और गुम्मा परियोजना में टैंक की दीवार ढहने से सोमवार को भी शहर के लिए पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। इससे सेंट्रल जोन समेत शहर के कई इलाकों में सुबह के समय पानी नहीं दिया गया। चक्कर और कैथू में भी पानी की सप्लाई नहीं दी गई। कंपनी ने सुबह के समय उन इलाकों में पानी दिया जहां रविवार को सप्लाई नहीं दी गई थी। पेयजल कंपनी के अनुसार गुम्मा में रविवार को एक टैंक की दीवार ढह गई। इसके चलते काफी देर तक पंपिंग बंद करनी पड़ी। गुम्मा के सभी टैंक काफी पुराने हैं, जिनके बीच में लगी दीवारें जर्जर हो चुकी हैं। इनमें से एक दीवार ढह गई। गुम्मा से शहर के लिए 18.54 एमएलडी पानी मिला है जो सामान्य से करीब चार एमएलडी कम रहा। वहीं, गाद के चलते गिरि से भी 16.50 एमएलडी पानी ही शिमला पहुंचा है। सभी परियोजनाओं से 44.48 एमएलडी पानी की सप्लाई मिली है जो सामान्य से करीब छह एमएलडी कम है। कंपनी के एजीएम राजेश कश्यप का कहना है कि गुम्मा से अब सप्लाई सामान्य हो गई है। मंगलवार को ज्यादा पानी देने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन

---
गुम्मा पहुंचे कंपनी के प्रबंध निदेशक
पेयजल कंपनी के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र गिल सोमवार को गुम्मा परियोजना का जायजा लेने मौके पर पहुंचे। एमडी ने पंपिंग को लेकर जानकारी ली। साथ ही पंपिंग और बेहतर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें