फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा न उठाने पर पार्षद ने दी धरने की चेतावनी

Thu, 27 Jun 2019 11:33 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

संजौली के इंजनघर वार्ड में घरों से कूड़ा उठाने को लेकर विवाद हो गया है। स्थानीय पार्षद आरती चौहान ने कूड़ा न उठने की शिकायत करते हुए दे दी है। कर्मचारियों ने भी वार्ड में काम ठप करने की धमकी दे डाली है। पार्षद आरती ने बुधवार को मेयर कुसुम सदरेट को ज्ञापन सौंपा। कहा कि इंजनघर के कई इलाकों में नियमित कूड़ा नहीं उठ रहा। कई घरों से चार दिन से कूड़ा नहीं उठा है।

विज्ञापन


लोग उन्हें शिकायतें कर रहे हैं। पार्षद ने कहा कि निगम स्वास्थ्य अधिकारी भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं करवा पा रहीं। यदि व्यवस्था न सुधरी तो निगम दफ्तर के बाहर धरना दिया जाएगा। मेयर ने तुरंत निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा चोपड़ा से रिपोर्ट ली।

पूछा कि क्यों कूड़ा नहीं उठ रहा। स्वास्थ्य अधिकारी ने वार्ड सुपरवाइजर से इसका पता किया। सुपरवाइजरों ने रिपोर्ट दी कि एक दिन कर्मचारी बीमार था। इसलिए कूड़ा नहीं उठा, लेकिन बाकी सभी दिन कूड़ा उठ रहा है। निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा चोपड़ा का कहना है कि वीरवार से नियमित सफाई सुनिश्चित की जाएगी। वह खुद वार्ड का दौरा करेंगी।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने दी काम ठप करने की धमकी
पार्षद के आरोपों के बाद सैहब सोसायटी कर्मचारी यूनियन भी हरकत में आ गई। यूनियन ने कहा कि पार्षद बेवजह कर्मचारियों को बदनाम कर रही हैं। वार्ड में नियमित कूड़ा उठ रहा है लेकिन पार्षद कुछेक अफसरों और कर्मचारियों को बदनाम करने के लिए जनता को गुमराह कर रही हैं। यदि इस तरह के आरोप दोबारा लगे तो इंजनघर वार्ड में कोई कर्मचारी कूड़ा नहीं उठाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें