फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी में एंटी रेबीज वैक्सीन के इंजेक्शन खत्म

Wed, 26 Jun 2019 11:33 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

आईजीएमसी में बंदरों और कुत्तों के काटने पर लगने वाला एंटी रेबीज इंजेक्शन का स्टॉक खत्म हो गया है। दो दिन से अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन न होने से इमरजेंसी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि आवारा कुत्तों और बंदरों के काटने के बाद वैक्सीन लगाने आ रहे मरीज उपचार न मिलने पर अस्पताल कर्मियों से झगड़ रहे हैं।

विज्ञापन


शिमला शहर में हर रोज बंदरों और कुत्तों के हमले का लोग शिकार होेते रहते हैं। ऐसे में अस्पताल में स्टॉक का खत्म होना प्रबंधन की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। अस्पतालों में यह इंजेक्शन मुफ्त में लगाया जाता है।

अस्पताल में मंगलवार को भी किसी मरीज को वैक्सीन नहीं लग पाई। देर शाम खत्म हुई वैक्सीन के बाद एआरवी लगाने आए मरीज मायूस होकर लौट आए। हाल ही में अचानक से एआरवी खत्म होने के बाद प्रबंधन ने आनन फानन में 50 से अधिक वैक्सीन की खरीददारी की थी लेकिन अब यह वैक्सीन भी खत्म हो गई है। शहर के जोनल अस्पताल में एक माह से अधिक समय से यह वैक्सीन नहीं लग पा रही है। हालांकि एआरवी रूम में आए मरीजों को इम्यूनोग्लोबिन टीके लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें