टाउनहाल मामले पर सुनवाई अब तीन को
शिमला। मालरोड स्थित टाउनहाल मामले की सुनवाई तीन अगस्त तक टल गई है। इस मामले पर सोमवार को प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी। लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से टाउनहाल के इस्तेमाल को लेकर प्लान न सौंपे जाने पर सुनवाई आगे के लिए टल गई। सरकार ने अगली सुनवाई तक प्लान देने की बात कही है।