शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रिंसिपल डॉ. रवि चंद शर्मा के निदेशक चिकित्सा शिक्षा बनने के बाद अब प्राचार्य का पद खाली हो गया है। डॉ. रवि चंद शर्मा ने नए पद अभी ज्वाइनिंग नहीं दी है। लेकिन सरकार द्वारा निकाले आर्डर के बाद अब सीनियर डॉक्टरों की फेहरिस्त में नए प्रिंसिपल के नाम में आर्थो विभाग के अध्यक्ष डॉ. मुकंद लाल का नाम सबसे आगे चल रहा है। भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष हिमाचल के बिलासपुर जिले से संबंध रखते हैं और आर्थो के विभागाध्यक्ष भी इसी जिले से हैं। डॉ. रवि चंद शर्मा के बाद यही प्रिंसिपल बनने के दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह का नाम भी चरचा में है। सूत्र बताते है कि डीएमई के आर्डर के बाद आर्थो विभागाध्यक्ष की फाइल पर्सनल में चल पड़ी है। इससे लगता है कि आईजीएमसी के नए प्रिंसिपल की ताजपोशी जल्द हो सकती है।