फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकांगपिओ में जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतों में जाकर लगाएं जागरूकता कैंप
विज्ञापन

रिकांगपिओं में जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक में बोले उपायुक्त
जिले में विभिन्न बैंकों की 50 शाखाएं, 35 एटीएम किए गए हैं स्थापित
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद की अध्यक्षता में जिला समन्वयक समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया। इस दौरान उन्होंने बैंकों के अधिकारियों को किसानों को क्रेडिट कार्ड बनाने और इस कार्ड के साथ मिलने वाले रुपये कार्ड से किसानों को मिलने वाले फायदे के बारे में पंचायतों में जाकर जागरूकता कैंप लगाने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर ने कहा कि वर्तमान समय में जिला में विभिन्न बैंकों की 50 शाखाएं काम कर रही हैं। 35 एटीएम स्थापित किए गए हैं। उपायुक्त किन्नौर ने सभी बैंकों के प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि भारत सरकार प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रमों पर विशेष बल दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत जिले के बैंकों में अधिक से अधिक खाते खोले पर विशेष बल दिया। उपायुक्त किन्नौर ने बैंक में उपस्थित सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिए कि प्रधान मंत्री रोजगार सृजन, मुख्य मंत्री स्वावलंबन योजना के तहत विनिर्माण या सेवा इकाई स्थापित करने के लिए बेरोजगारों को शीघ्र ऋण सुविधा दी जानी चाहिए। इस अवसर पर अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक दौलत राममीणा ने उपायुक्त का स्वागत करते हुए बैंकों की जिला समन्वय समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की 2018-19 की अंतिम त्रैमासिक की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि जिला में कुल 1454.89 करोड़ जमा हुए हैं और 655.54 करोड़ ऋण के रूप में जिला की जनता के कल्याण के लिए वितरित किए गए हैं। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक उद्योग डॉ. ठाकुर भगत, डीडीएम नावार्ड, विजय नेगी और आईबीआई एल डी.एम संजीव मंडिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें