फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों ने किए योग आसन

Fri, 21 Jun 2019 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल विश्वविद्यालय में विश्व योग दिवस पर शुक्रवार को विशेष योगाभ्यास सत्र आयोजित किया गया। इसमें कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार, अधिकारियों-कर्मचारियों और छात्र छात्राओं ने मिलकर योग आसन किए। योग सत्र का संचालन योगाचार्य डॉ. बिशंभर सिंह रंजन, सत्या प्रकाश, डॉ. अनीता नेगी ने किया। विवि के मॉडल स्कूल के बच्चों ने भी इसमें हिस्सा लिया। कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने कहा कि योग ऋषि मुनियों की देन है।

विज्ञापन


खलग वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में भी योग दिवस पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने योग सत्र में योग क्रियाएं कीं। एनएसएस के स्वयं सेवियों ने आम विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास किया। प्रवक्ता मनोहर ठाकुर ने योग की क्रियाओं का लाभ बताया। इस मौके पर कृष्ण ठाकुर और निशा शर्मा भी मौजूद रहे।

सेंटर ऑफ एक्सिलेंस संजौली कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग सत्र का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों, एनएसएस स्वयं सेवियों, रेंजर्स रोवर सहित आम छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। योग प्रशिक्षक आशिमा वर्मा ने योग अभ्यास करवाया। इस मौके पर विक्रम भारद्वाज सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय जतोग छावनी में योग सत्र में शिक्षिका प्रेमलता ने छात्र छात्राओं और शिक्षकों को योग अभ्यास करवाया। इसमें प्रधानाचार्य वीर चंद ने भी भाग लिया। उच्च विद्यालय जाखू और प्राथमिक स्कूल जाखू में भी विश्व योग दिवस पर योग सत्र का संचालन किया गया। इस मौके पर उच्च विद्यालय के संस्कृत शिक्षक डॉ. नंदलाल भारद्वाज, शारीरिक शिक्षक नरेश सरैईक, विज्ञान स्नातक संजीव कालटा, सुषमा सौहटा, अलका रानी, रीता, भाषा अध्यापिका किरन नेगी, विद्या चौहान, कला अध्यापिका बबीता शर्मा और सरला देवी मौजूद रहीं।

समरहिल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में एनसीसी कैडेटों और आम छात्रों तथा शिक्षकों ने योग सत्र में योग आसन किए। इसमें प्रधानाचार्य सुषमा भारद्वाज सहित एनसीसी अधिकारी संतोष चौहान, पीईटी सुनील शर्मा सहित सभी शिमला शामिल हुए। स्वर्ण पब्लिक स्कूल टुटीकंडी की प्रधानाचार्य सीमा मेहता ने बताया कि शिक्षक ओम प्रकाश नेगी ने उनके स्कूल में छात्र-छात्राआें ने योग आसन किए। जुन्गा वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्राथमिक जुन्गा के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया।

प्रधानाचार्य प्रतिभा ठाकुर सहित सभी शिक्षक इसमें शामिल हुए। दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला में सात बजे से लेकर नौ बजे तक योग सत्र हुआ। इसमें शिक्षक दीपक शर्मा ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को योग क्रियाएं करवाईं। छात्र-छात्राओं ने रिज पर हुए मुख्य कार्यक्रम में भी भाग लिया। ढली स्कूल में आयोजित योग दिवस में एनसीसी अधिकारी पूनम ठाकुर ने छात्र छात्राओं को योग क्रियाएं करवाईं।

इस मौके पर प्रधानाचार्य रणजीत सिंह रोलक ने भी मौजूद रहे। भट्ठाकुफर स्कूल में आयोजित योग सत्र में प्रधानाचार्य विद्या सोलंकी और शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं के साथ योग क्रियाएं की। शिक्षक सुनील कुमार ने योग का महत्व बताया। सरस्वती पैराडाइज स्कूल संजौली में योग दिवस पर प्रधानाचार्य मनदीप राणा ने छात्र-छात्राओं के योग महत्व बताया। बालुगंज स्कूल में प्रधानाचार्य बृज लाल प्रजापति ने योग का महत्व बताया।

छात्र-छात्राओं ने राकेश कुमारी की अगुवाई में योग किया। लोरेटो कान्वेंट ताराहाल स्कूल में मनाए गए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जूनियर, मिडिल और सीनियर स्कूल की छात्राओं ने परिसर में अभय शर्मा, श्वेता शर्मा, तृप्ता शर्मा की देखरेख में योग सत्र में भाग लिया।

प्रधानाचार्य सिस्टमर निर्मला ने आधे घंटे तक योग अभ्यास किया। जेसीबी पब्लिक स्कूल खलीनी में योग दिवस पर स्कूल प्रबंध निदेशिका कुशल मल्होत्रा और प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने योगाभ्यास करवाया। शिशु शिक्षा निकेतन हाई स्कूल टुटू में योग दिवस पर हुए योग सत्र में छात्र छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें