फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन विभाग ने पकड़ा अवैध होटल, कटेगा बिजली-पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। पर्यटन विभाग ने राजधानी शिमला में अवैध तरीके से चलाया जा रहा होटल पकड़ा है। फिंगास्क स्थित 20 कमरों के इस होटल में बिना पंजीकरण सैलानियों को ठहराया जा रहा था। मंगलवार को पर्यटन विभाग के इंस्पेक्टर रवि धीमान की अगुवाई में कार्ट रोड और फिंगास्क में 11 होटलों का निरीक्षण किया।
फिंगास्क में पकड़े गए अवैध रूप से चल रहे होटल का बिजली और पानी का कनेक्शन काटने के लिए पर्यटन विभाग नगर निगम को लिखेगा। इतना ही नहीं इस होटल को सीज भी किया जा सकता है। इस साल अब तक पर्यटन विभाग 6 अवैध होटलों को पकड़ चुका है। इनके बिजली-पानी कनेक्शन काटे गए हैं। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान होटल प्रबंधकों को रिसेप्शन पर किराये पर चढ़े कमरों, खाली कमरों और रूम रेंट की विस्तृत जानकारी प्रदर्शित करने और होटलों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के उप निदेशक सुरेंद्र जस्टा ने बताया कि मंगलवार को निरीक्षण के दौरान एक अवैध होटल पकड़ा गया है। होटल का बिजली पानी कनेक्शन काटा जाएगा।

होटलों में अवैध कमरे तैयार करने की भी शिकायत
टूरिस्ट सीजन के दौरान शहर के कुछ होटलों में अवैध तरीके से अतिरिक्त कमरे तैयार कर इनमें सैलानियों को ठहराया जा रहा है। कमरों की संख्या बढ़ाने और इनका संचालन करने से पहले पर्यटन विभाग की अनुमति लेना अनिवार्य है। कमरों में क्षमता से अधिक सैलानी ठहराने की भी शिकायत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें