फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय कर्मचारी संघ के चुनाव में कड़ी चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद पर मुकाबला कड़ा
विज्ञापन

कर्मचारियों को अपनी ओर आकर्षित करने में जुटे नेता, अध्यक्ष पर संजीव और महेश कुमार में होगा मुकाबला
महासचिव पद पर तिकोना मुकाबला, 20 को होंगे चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल सचिवालय कर्मचारी संघ के चुनाव में इस बार कड़ी चुनौती है। बीस साल से संघ के चुनाव लड़ते आ रहे अध्यक्ष संजीव शर्मा को मुख्यमंत्री ब्रांच में तैनात महेश कुमार कड़ी टक्कर दे रहे हैं। संजीव जिला कुल्लू से संबंध रखते हैं जबकि महेश कुमार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी से हैं। वर्तमान संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं। संजीव संघ के सात बार चुनाव लड़े हैं और एक बार हारे हैं।
सचिवालय में मंडी क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले कर्मचारियों की संख्या दो सौ के करीब है। संघ के चुनाव 20 जून को सचिवालय परिसर में कराए जा रहे हैं और चुनाव में बाजी मारने के लिए नेताओं ने ब्रांचों में जाकर संपर्क अभियान जोरदार तरीके से छेड़ा हुआ है। इस बार सचिवालय कर्मचारी संघ के चुनाव में कुल 750 वोटर कर्मचारी नेताओं की जीत और हार तय करेंगे। इनमें अनुबंध में लगे कर्मचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिवालय कर्मचारियों के अलावा राज्य लोकसेवा आयोग, राज्यपाल सचिवालय और लोकायुक्त कार्यालय के कर्मचारी भी चुनाव में हिस्सा लेंगे। संघ के महासचिव पद पर कमल कृष्ण, राजेश और राजेंद्र मियां में तिकोना मुकाबला माना जा रहा है। कमल कृ ष्ण चार बार जीते हैं और वह महासचिव, संयुक्त सचिव तथा दो बार सदस्य भी रह चुके हैं। राजेंद्र धीमान सीएम ब्रांच में तैनात है और राजेंद्र मियां अनुबंध कर्मचारियों के प्रतिनिधि के रूप में चुनाव लड़ रहे है। सीएम ब्रांच में करीब साठ वोट और अनुबंध कर्मचारियों के 109 वोट माने जा जा रहे हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उपाध्यक्ष कमल जीत और वरिष्ठ उपाध्यक्ष चानन मेहता में सीधे मुकाबला है। यह दोनों आमने सामने हैं। संघ के कोषाध्यक्ष पद पर दो बार सदस्य रहे सुरेंद्र मोहन और अनुबंध कर्मचारियों के प्रतिनिधि के रूप में कुशल कुमार में टक्कर हैं। कुशल कुमार भी मुख्यमंत्री ब्रांच में तैनात हैं और इसी साल अनुबंध से रेगुलर हुए हैं। संयुक्त सचिव पद पर प्रेम धर्मा पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इनके अलावा कार्यकारिणी में नौ सदस्य भी चुने जाने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें