फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड फेस्टिवल का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
होलीडे होम में फूड फेस्टिवल शुरू
विज्ञापन

शिमला। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटल होली डे होम में बुधवार से हिमाचली फूड फेस्टिवल शुरू हो गया। निगम के सहायक महाप्रबंधक नंदलाल शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह तक चलने वाले इस फूड फेस्टिवल में सैलानियों और स्थानीय लोगों को परंपरागत हिमाचली व्यंजन परोसे जाएंगे। होटल के रेस्तरां में फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। लुप्त हो पहाड़ी व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए इस फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। फूड फेस्टिवल में हिमाचल के कोने-कोने में बनने वाले परंपरागत व्यंजन लोगों और सैलानियों को एक ही छत के नीचे परोसे जाएंगे। फूड फेस्टिवल में बबरू, पकैन, लाहौली आलू, सीडू घी, मक्की की पूरी, लिंगड़ू की भाजी, साग भुजिया, अरबी की सब्जी, हांडो, माश बड़ा, इंडरा और सेपुबड़ी सहित कई अन्य परंपरागत व्यंजन तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें