क्रेगनैनो ट्यूलिप पार्क में शूटिंग का देना होगा शुल्क
शिमला। राजधानी के क्रेगनैनो ट्यूलिप पार्क में अब शूटिंग करने के एवज में शुल्क देना होगा। वन विभाग पार्क में शूटिंग के रेट तय करने जा रहा है। जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। अब तक पार्क में शूटिंग के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता था। लेकिन पिछले दो साल से ट्यूलिप गार्डन की खूबसूरती को देखते हुए यहां कई वीडियो एलबम शूट किए जा चुके हैं। इसी को देखते हुए वन विभाग ने शूटिंग के रेट तय करने का फैसला लिया है। इसके तहत कैमरों और ड्रोन कैमरों के अलग अलग रेट तय किए जा रहे हैं। पार्क में साल दर साल सैलानियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। विभाग के अनुसार अभी पार्क में एंट्री 50 रुपये ही रहेगी। हालांकि, इस फीस को लेकर भी लोग सवाल उठाते रहे हैं। यह फीस कश्मीर के विश्वविख्यात ट्यूलिप गार्डन के बराबर है। लोगों का कहना है कि इस पार्क से इतनी फीस लेना सही नहीं। इसे कम किया जाएके।