फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षा मल्होत्रा ने संभाला अतिरिक्त शिक्षा निदेशक का पदभार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शिक्षा निदेशालय में संयुक्त निदेशक (कॉलेज) के पद पर सेवाएं दे रहीं दीक्षा मल्होत्रा को पदोन्नत कर अतिरिक्त शिक्षा निदेशक बनाया है। इनकी पदोन्नति के 11 जून को आदेश जारी हुए हैं। इसके बाद डॉ. दीक्षा मल्होत्रा ने अतिरिक्त शिक्षा निदेशक के पद का कार्यभार संभाल लिया है। प्रधान सचिव शिक्षा की ओर से जारी इन आदेशों में दीक्षा मल्होत्रा को दो साल या उनकी सरकारी सेवाओं से सेवानिवृत्ति तक के लिए अतिरिक्त निदेशक के पद पर तैनाती दी है। दीक्षा मल्होत्रा सेंटर ऑफ एक्सिलेंस कॉलेज संजौली सहित सालों तक कॉलेज प्राचार्य और शिक्षक के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें