फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालरोड पर टहलने के कायदे सिखा रही है स्मार्ट पुलिस

Sat, 08 Jun 2019 12:48 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पर्यटन सीजन उफान पर है और पर्यटकों की भारी भीड़ के बावजूद आप आराम से शिमला के रिज तथा मालरोड पर पैदल सैर का लुत्फ ले सकते हैं। इसके लिए शिमला पुलिस ने सेरेमोनियल पेट्रोलिंग रात नौ बजे तक शुरू कर दी है। इस गश्त दल में नौ पुलिस कर्मचारियों को शामिल किया है। यह दल स्कैंडल से लिफ्ट और रिज मैदान पर पैदल चक्कर लगाता है।

विज्ञापन


इस दौरान जो व्यक्ति बीच सड़क पर बात करते हुए खड़े हो जाते हैं या फिर गलत दिशा से आते जाते हैं उन्हें बाएं और दाएं तरफ कर दिया जाता है। जरूरत पड़ने पर पुलिस सीटी बजाकर उन्हें सचेत भी करती है। इससे सभी लोग मालरोड पर कायदे से चलते हैं जिससे किसी दूसरे व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं होती।

पिछले कुछ दिनों से मालरोड पर शाम के समय काफी भीड़ उमड़ रही है। इनमें अधिक संख्या सैलानियों की ही रहती है। मालरोड पर सैलानियों को कैसे चलना है इस बात से वह अंजान होते हैं। उल्टी दिशा में चलने और बीच में चलने से अन्य लोगों को परेशानी होती है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो इसलिए शिमला पुलिस प्रशासन की ओर से दोपहर दो से रात नौ बजे तक सेरेमोनियल पेट्रोलिंग की जा रही है।
विज्ञापन


लोगों को नहीं होगी कोई परेशानी : एसपी
एसपी ओमापति जमवाल ने कहा कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मालरोड पर घूमने के दौरान कोई परेशानी न हो इसके लिए सेरेमोनियल पेट्रोलिंग की जा रही है। इसका समय अब रात नौ बजे तक कर दिया है। इसके बाद नाइट पेट्रोलिंग के लिए अलग से टीम बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें