फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन ने जारी किया नया प्लान

Sat, 08 Jun 2019 12:50 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

पर्यटन सीजन में सैलानियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए जिला प्रशासन हरकत में आया है। सैलानियों, शहरवासियों को जाम और पार्किंग से न जूझना पड़े, इसके लिए कई प्रबंध किए हैं। डीसी अमित कश्यप ने शिमला शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के दिशा निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त ने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए शहर और आसपास के क्षेत्रों में बड़े आकार के सूचनापट्ट लगाए जाएं ताकि पर्यटकों को पार्किंग और पर्यटन स्थलों की सही जानकारी मिल सकें।

विज्ञापन


यह सूचनापट्ट शोघी में लगाए जाएं ताकि कुफरी जाने वाले सैलानी शोघी बाईपास होते हुए कुफरी पहुंचें। इससे इन्हें शिमला शहर में नहीं आना पड़ेगा और यहां जाम नहीं लगेगा। प्रशासन और पुलिस को शहर में उपलब्ध पार्किंग की सही जानकारी पर्यटकाें को देने के निर्देश दिए गए।

पर्यटन सूचना केंद्र में मिलेगी पार्किंग की जानकारी
शहर की पार्किंग में खड़े किए गए वाहन और शेष उपलब्ध जगह के बारे में टूटीकंडी स्थित पर्यटन विभाग के सूचना केंद्र में सूचना उपलब्ध रहेगी। यह सूचना हर 15 मिनट में अपडेट होगी। इससे सैलानियों को पता चलेगा कि शहर में किस पार्किंग में कितनी जगह खाली है।
विज्ञापन


टूटीकंडी पार्किंग से टैक्सियां चलाने की तैयारी
शिमला। डीसी अमित कश्यप ने कहा कि टूटीकंडी की नवनिर्मित पार्किंग को पर्यटन सीजन में वाहनों की संख्या अधिक बढ़ने पर शुरू किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर पर्यटकों को इस पार्किंग से शिमला शहर तक पहुंचाने के लिए एचआरटीसी की विशेष टैक्सियों की व्यवस्था की जाएगी।

कार्टरोड पर सड़क किनारे पार्किंग की अनुमति नहीं मिलेगी। वीकेंड पर एडवांस स्टडी चौक से समरहिल, ताराहॉल स्कूल से कालीबाड़ी मार्ग, कनेडी चौक से बालूगंज तक, चौड़ा मैदान स्थित डाकघर से एडवांस स्टडीज चौक वाया एवालॉज, एजी कार्यालय चौक से कनेडी चौक मार्गों पर चिन्हित स्थानों पर भी पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। डीसी ने कहा कि पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वह पर्यटकों को पार्किंग और पर्यटक स्थलों के बारे में उचित जानकारी प्रदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें